करछना: अरैल चौराहे पर आड़े तिरछे गाड़ियां लगने से लगा भीषण जाम, घंटों परेशान हुए राहगीर, पुलिस नदारद
प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल चौराहे पर आज मंगलवार की शाम को भीषण जाम लगा रहा,इस दौरान आने जाने वाले राहगीर घंटों जाम में परेशान नजर आए हैं,जबकि चौराहे के आसपास पुलिस कर्मी नदारद दिखे हैं, इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा है,हालांकि करीब 1 घंटे बाद जाम सामान्य हुआ है तब लोग अपने गंतव्य तक जा सके हैं।