करछना: रामलीला समिति ट्रस्ट नैनी द्वारा आयोजित राम राज्याभिषेक कार्यक्रम में प्रख्यात गायिका शहनाज अख्तर ने बांधा समा
नैनी क्षेत्र में बीते कल मंगलवार की देर रात्रि को सार्वजनिक रामलीला समिति ट्रस्ट द्वारा आयोजित राम राज्याभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे सुविख्यात भजन गायिका शहनाज अख्तर का आगमन हुआ था,इस दौरान उन्होंने भगवान श्री राम के सुंदर भजनों की प्रस्तुति की, कार्यक्रम के दौरान हजारों लोग शामिल हुए थे जिसमें शहनाज अख्तर ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।