ऊन: ऊन चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू, 11 दिन की देरी से हुई शुरुआत
Un, Shamli | Nov 12, 2026 गुरूवार को शामली जिले की ऊन चीनी मिल प्रबंधन द्वारा भी वर्ष 2026—27 के लिए पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया। इससे पूर्व 12 नवंबर को शामली चीनी मिल ने पेराई शुरू की, जबकि जनपद की थानाभवन चीनी मिल की पेराई 14 नवंबर से चालू होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष चीनी मिल द्वारा पेराई कार्य करीब 11 दिन देरी से शुरू किया गया।