बिंदकी: महादेवनपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के महादेवन पुर गांव निवासी आशीष उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र अवधेश कुमार ने घरेलू विवाद के चलते मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ी तो हड़कंप मच गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया।