चुनाव आयोग कर रहा निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान, देखिए प्रेस कॉन्फ्रेंस
#राजस्थान में निकाय #चुनाव की तारीखें घोषित
दो चरणों में होगा मतदान, 9 और 11 सितंबर को वोटिंग
जयपुर/बीकानेर
राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ी घोषणा कर दी है। प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव *दो चरणों* में कराए जाएंगे।
आयोग के अनुसार *27 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया* शुरू होगी।
- *पहला चरण*: 9 सितंबर को मतदान
- *दूसरा चरण*: 11 सितंबर को मतदान
मतदान का समय *सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक* रहेगा।
दोनों चरणों की *मतगणना 14 सितंबर* को एक साथ होगी।
चुनाव आयोग ने सभी जिला प्रशासन को तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा और आचार संहिता लागू करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।