चम्बा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2026-27 की स्टेट कोटा एडमिशन शुरू
91 हिमाचली कोटा सीटों में से करीब 70 पर दाखिला, ऑल इंडिया कोटा में मिली 18 सीटें
सुरेंद्र ठाकुर
चम्बा, 2 सितम्बर 2026
पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्टेट कोटा के तहत मंगलवार तक करीब 70 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है।
मेडिकल कॉलेज चम्बा के प्रधानाचार्य-कम-डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष कॉलेज को एमबीबीएस की कुल 121 सीटें मिली हैं। इनमें से 91 सीटें हिमाचल प्रदेश कोटे के तहत हैं। इन सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जारी है और मंगलवार तक लगभग 70 विद्यार्थियों के प्रवेश हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष मेडिकल कॉलेज चम्बा को ऑल इंडिया कोटा के तहत 18 सीटें भी आवंटित हुई हैं। इनमें से अब तक एक सीट पर दाखिला हो चुका है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि एमबीबीएस एडमिशन की प्रक्रिया तीन दिनों तक चलेगी, जिसके दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे।
एडमिशन प्रक्रिया में बैच 2026-27 के नोडल अधिकारी डॉ. श्रीधर राव तथा एमबीबीएस स्टूडेंट मेडिकल बोर्ड के चेयरमैन डॉ. आदित्य कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
चम्बा मेडिकल कॉलेज में नए बैच के प्रवेश से कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है।
Chamba, Chamba | Sep 2, 2026