Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
chambaexpress
जाबली में सैलाब, दुकानदार ने भागकर बचाई जान हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र का समापन OPS पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, सभी पात्रों को लाभ RDG बंद, फिर भी जारी रहेगा पेंशन एरियर भुगतान शिमला में रोजगार का मौका, 7 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू
Chamba, Chamba
| Sep 3, 2026
MORE NEWS
सड़क और OBC आरक्षण पर सुखराम चौधरी ने सरकार को घेरा पांवटा साहिब के भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने विधानसभा सत्र में क्षेत्र की बदहाल सड़कों और OBC आरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई सड़कें तीन साल से खराब हैं और सरकार को मरम्मत के लिए पर्याप्त बजट देना चाहिए। वहीं OBC समाज की आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व बढ़ाने और MBBS भर्ती में कम से कम 18% आरक्षण देने की मांग की। #SukhramChowdhary #PaontaSahib #OBCReservation #HimachalAssembly #RoadIssue #BJP #HimachalPradesh #HimachalNews #HPNews #PoliticalNews
Chamba, Chamba | Sep 3, 2026
धर्मशाला : नड्डी में भूस्खलन से धर्मशाला की पेयजल सप्लाई प्रभावित, मरम्मत कार्य जारी #Dharamshala #Naddi #Landslide #WaterSupply #HimachalPradesh #DharamshalaNews #HeavyRain #HimachalNews #WaterCrisis #HPNews
Chamba, Chamba | Sep 3, 2026
Chamba, Chamba | Sep 3, 2026
जुब्बल के चमारू गांव में दो मकान जले, चारों तरफ उठती दिखीं आग की लपटें शिमला : जुब्बल के चमारू गांव में दो मकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि चारों तरफ लपटें उठती दिखाई दीं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों और नुकसान का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। #Jubbal #Chamaru #FireIncident #HimachalPradesh #ShimlaNews #HimachalNews #FireNews #BreakingNews #HPNews
Chamba, Chamba | Sep 3, 2026
72 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग, DC कार्यालय के बाहर गरजे लोग बुधवार तक सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम की चेतावनी, एडवोकेट जय सिंह की अगुवाई में हुआ धरना प्रदर्शन सुरेंद्र ठाकुर चंबा 03 सितम्बर 72 वर्षीय बुजुर्ग के साथ कथित मारपीट के मामले में अभी तक अपेक्षित कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय चंबा के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पुलिस की कार्रवाई को लेकर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी के खिलाफ अपेक्षित कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना था कि यदि बुधवार तक मामले में सख्त और नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई, तो वे चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी द्रड्डा के अंतर्गत आने वाले काकैला गांव में 72 वर्षीय जयकिशन के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी। ग्रामीणों के अनुसार इस मामले को लेकर पहले भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंबा पहुंचकर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की जा चुकी है। 10 अगस्त को FIR दर्ज होने का दावा शिकायतकर्ताओं के अनुसार आरोपी सुभाष कुमार के खिलाफ 10 अगस्त 2026 को द्रड्डा में एफआईआर दर्ज की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत में बुजुर्ग पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद यदि आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई नहीं होती है तो इससे लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और जांच की स्थिति का अंतिम निर्धारण संबंधित जांच के तथ्यों के आधार पर ही होगा। बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता ग्रामीणों ने कहा कि घटना के बाद गांव के लोगों में भय का माहौल है। उनका दावा है कि गांव के बच्चे स्कूल जाने को लेकर भी डर रहे हैं और अन्य ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। धरने के दौरान लोगों ने मांग उठाई कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और एफआईआर में दर्ज तथ्यों एवं लागू कानूनी धाराओं के आधार पर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने कथित हमले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई। अब प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर नजर धरने के दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी निर्दोष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि मामले की निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करवाना है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय तक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अब इस पूरे मामले में पुलिस जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और प्रशासन प्रदर्शनकारियों की मांगों पर क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Chamba, Chamba | Sep 3, 2026
आईएचआईपी एवं आईडीएसपी के तहत लैब टेक्नीशियन व सीएचओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित सुरेंद्र ठाकुर चम्बा, 3 सितम्बर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला चम्बा की ओर से एकीकृत स्वास्थ्य सूचना प्लेटफार्म (IHIP) एवं एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) के अंतर्गत लैब टेक्नीशियन एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्बा के सभागार में हुआ, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज ने की। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. जालम भारद्वाज ने IHIP एवं IDSP के महत्व और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों की निगरानी करना तथा बीमारी के फैलने की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाकर उसके प्रसार को रोकना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न बीमारियों से संबंधित सूचनाओं और रिपोर्टों को निर्धारित समय पर IDSP-IHIP पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी संभावित बीमारी के प्रकोप की जानकारी समय पर मिल सके और उसे महामारी का रूप लेने से पहले नियंत्रित किया जा सके। डॉ. भारद्वाज ने प्रतिभागियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने ब्लॉक स्तर पर संबंधित रिपोर्टों की प्रतिदिन निर्धारित समय पर सही एवं नियमित ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करें तथा आवश्यक सूचनाएं समय पर जिला मुख्यालय को भेजें। उन्होंने कहा कि सटीक और समयबद्ध रिपोर्टिंग से जिला एवं राज्य स्तर पर बीमारियों की स्थिति की लगातार निगरानी करने में मदद मिलेगी और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी भी उपस्थित रहे।
Chamba, Chamba | Sep 3, 2026
मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट चम्बा से भरमौर तक सड़क मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Chamba, Chamba | Sep 3, 2026
कोहलड़ी पंचायत के काकैला गांव के 72 वर्षीय बुजुर्ग के साथ हुई मारपीट के मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं होने पर उपायुक्त कार्यालय चंबा के बाहर लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। Ajay Himachal News #HimachalNews #highlight
Chamba, Chamba | Sep 3, 2026