लखीसराय: लखीसराय में रॉल-कॉल एवं समीक्षा बैठक का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया गया
शुक्रवार अपराह्न 12:50 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में रॉल-कॉल एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी के कार्यों, लंबित मामलों तथा अनुसंधान की प्रगति की गहन समीक्षा की गई. विधि व्यवस्था को लेकर निर्देश दिया गया.