बक्सर: नवरात्र के नौंवे दिन शहर में श्रद्धालुओं की भीड़, डीएम लेते रहे अपडेट, एसडीएम ने कहा- सभी का मिल रहा सहयोग
Buxar, Buxar | Oct 2, 2025 बुधवार को देर रात तक नवरात्र के नौंवे दिन शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों पुरे रात आवागमन करते दिखाई दिए। इस बीच जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। जिले की पुलिस अधिकारियों के साथ यातायात पुलिस भी अलर्ट दिखाई दी।डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह अधिकारियों के साथ भ्रमणशील रहे। इस दौरान सदर एसडीएम और एसडीपीओ भी मौजूद रहे।