बक्सर: बक्सर में चलती-फिरती माँ के नौ रूपों की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Buxar, Buxar | Oct 1, 2025 श्री दुर्गा पूजा के मौके पर इस बार बक्सर सिंडिकेट बुधनपुरवा स्थित पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां मां दुर्गा की नौ रूपों की प्रतिमा को चलती-फिरती झांकी के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। भगवान शिव डमरू बजाते नजर आ रहे हैं। लोगों ने कहा कि ऐसी प्रतिमा पहली बार देखने को मिल रहा है।