बक्सर: बक्सर पुलिस ने दुर्गा पूजा को देखते हुए अपराध नियंत्रण के लिए चलाया अभियान, 10 गिरफ्तार और ₹15000 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Oct 1, 2025 जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान शांति स्थापित करने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान चलाया गया. इस दौरान विशेष वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. अभियान मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात लगभग 4:00 बजे सुबह तक चलाई गई है. .जिसमें भीड़ का फायदा उठा कर शराब पीने वाले तथा शराब का तस्करी करने वाले को गिरफ्तार किया गया.