बक्सर: एसपी ने शहरी क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया, अधिकारियों को निर्देश दिए
Buxar, Buxar | Oct 1, 2025 एसपी शुभम आर्य ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सद्भावनापूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को सघन पेट्रोलिंग और चौक-चौराहों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।