बक्सर: सनातन संस्कृति उत्थान को लेकर 5 अक्टूबर को दलसागर के मैदान में होगा वृहद कार्यक्रम: राजकुमार चौबे
Buxar, Buxar | Oct 1, 2025 जिले को विकसित बनाने एवं सनातन संस्कृति उत्थान को लेकर जिले में 5 अक्टूबर को एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम सदर प्रखंड के दल सागर के मैदान पर विश्वामित्र सेना के नेतृत्व में किया जाएगा. इसको लेकर तैयारी जोर-जोर से शुरू की गई है. विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे लगातार कार्यक्रम की सफलता को लेकर लोगों से संपर्क कर रहे है.