पिपरा: हरिहरगंज से वैष्णो देवी धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, जय माता दी के जयघोष से गूंजा परिसर
Pipra, Palamu | Aug 30, 2026 हरिहरगंज थाना के समीप महावीर मंदिर से रविवार के दोपहर 2:00 बजे श्रद्धालुओं का एक जत्था धार्मिक तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए। हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद चौधरी उर्फ जानू चौधरी ने केसरिया झंडा दिखाकर श्रद्धालुओं से भरी बस को रवाना किया। बस के रवाना होते ही श्रद्धालुओं ने जय माता दी सहित अन्य भक्तिमय नारों के जयघोष किए।