बखरी: बखरी में खरीफ कर्मशाला में किसानों को दी गई उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी
बखरी प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान ने किया। उद्घाटन एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ बीडीओ महेश चंद्र बीएओ ओम प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें खरीफ सीजन में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।