ग्रामीण चौकीदारों के मानदेय एवं भत्तों में बढ़ोतरी सरकार का सराहनीय निर्णय : विधायक रामकुमार कश्यप
ग्रामीण चौकीदारों को हर महीने मिलेंगे 4,221 रुपये अधिक, सालाना 50 हजार रुपये से ज्यादा का होगा लाभ
हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा, ब्लॉक इंद्री के प्रतिनिधियों ने विधायक रामकुमार कश्यप से मिलकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार
इंद्री, 28 नवंबर। हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा, ब्लॉक इंद्री के प्रतिनिधियों एवं चौकीदारों ने शनिवार को विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप से मुलाकात कर उनकी मांगों को पूरा करने तथा मानदेय एवं भत्तों में बढ़ोतरी करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश सरकार का आभार जताया।
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने ग्रामीण चौकीदारों के मानदेय एवं विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी करने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय नेतृत्व एवं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चौकीदारों के हित में लिया गया यह निर्णय उनके आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण चौकीदार गांवों में प्रशासन और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। वे ग्रामीण स्तर पर सूचनाओं के आदान-प्रदान और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके मानदेय और भत्तों में बढ़ोतरी करना सरकार की कर्मचारी हितैषी सोच को दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि सरकार के निर्णय के अनुसार ग्रामीण चौकीदारों का मासिक मानदेय 11 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार 221 रुपये कर दिया गया है। इससे प्रत्येक चौकीदार को हर महीने 4 हजार 221 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे और सालाना 50 हजार 652 रुपये का लाभ होगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न भत्तों में भी बढ़ोतरी की गई है।
उन्होंने बताया कि चौकीदारों का वार्षिक वर्दी भत्ता 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये, लाठी, बैटरी एवं छाते का भत्ता 1 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 हजार 500 रुपये तथा साइकिल भत्ता 3 हजार 500 रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये किया गया है। इसी प्रकार ईएसआई सुविधा के लिए निर्धारित राशि भी 3 हजार 500 रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये की गई है।
विधायक ने कहा कि वर्ष 2014 में ग्रामीण चौकीदारों का मासिक मानदेय मात्र 3 हजार 500 रुपये था, जो अब बढ़कर 15 हजार 221 रुपये ह