कुटुंबा: मुखिया द्वारा महिला की पिटाई मामले को लेकर भड़के ग्रामीणों ने निकाला आक्रोश मार्च, फूंका मुखिया का पुतला
कुटुंबा प्रखंड के पिपरा बगाही पंचायत के मुखिया द्वारा महिला की पिटाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। पिपरा बगाही पंचायत के गोड़ियारपुर, फुलवरिया, मुरौली बुजुर्ग, पिपरा बगाही समेत दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च फुलवरिया गांव से शुरू होकर पंचायत के विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए मुरौली बुजुर्ग गांव पहुंचा।