कुटुंबा: अंबा में जल जमाव से लोगों को हो रही परेशानी, सड़क निर्माण एजेंसी की लापरवाही से हुई समस्या; लोगों में आक्रोश #jansamasya
अंबा-देव रोड में जल जमाव से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क पर 500 मीटर दूरी तक दो फीट पानी जमा हुआ है। कार व बाइक चालकों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में प्रतिदिन दुर्घटना भी हो रही है। वहीं वाहनों के भी खराब होने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क के दोनों ओर नाला बनाकर छोड़ दिया गया है।