कुटुंबा: अंबा के सतबहिनी मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन, प्रतिदिन योग करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है
सतबहिनी मंदिर अंबा के परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आर्ट ऑफ़ लिविंग के योग शिक्षक संजीव पांडेय व पतंजलि के विक्की गुप्ता ने कहा की योग से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक शांति मिलती है. हर व्यक्ति को अपने नियमित क्रिया में योग को शामिल करना चाहिए. ऐसा करने से कई तरह की बीमारियों से मुक्ति मिलती है.