कुटुंबा: अमौना गांव के समीप अवैध बालू भंडारण के मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज, बालू माफियाओं में हड़कंप
रिसियप थाना क्षेत्र के अमौना गांव के समीप से भारी मात्रा में अवैध बालू भंडारण करने का मामला प्रकाश में आया है. थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस को इसकी जानकारी मिली थी. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने स्पाॅट निरीक्षण कर ग्रामीणो से बालू के बारे में जानने का प्रयास किया.