कुटुंबा: मां सतबहिनी के आंगन में 15 दिन का आर्द्रा मेला हुआ उद्घाटन, मेले में खेल तमाशे के साथ दुकानें सजीं, उमड़ी भीड़
अन्तर्राज्यीय ख्याति लब्ध मां सतबहिनी मंदिर, चिल्हकी-अंबा परिसर में आर्द्रा नक्षत्र के आगमन पर 15 दिवसीय भव्य मेला का शुभारंभ रविवार यानी 22 जून से हो गया। उद्घाटन बीडीओ मनोज कुमार, सीओ चंद्रप्रकाश, आगत अतिथि गण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि मां सतबहिनी की कृपा से यहां लगभग दो लाख श्रद्धालु प्रतिवर्ष पूजा अर्चना के लिए आते है।