कुटुंबा: नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली वर्षा को समाजसेवियों ने केक काटकर दी बधाई, बिना मोबाइल के की पढ़ाई
हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आयुष डॉक्टर देवेंद्र व ओबरा हाई स्कूल की शिक्षिका मनोरमा महतो की पुत्री वर्षा वर्मा का नीट में सफलता हासिल करने पर रविवार को समाजसेवियों ने सम्मानित किया. इस दौरान समाजसेवियों ने वर्षा से केक कटवाकर खुशी का इजहार किया. ज्ञात हो कि वर्षा को नीट की परीक्षा में देश भर में 1811 रैंक व 99.98 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है.