#गुना - मिलावट के विरूद्ध अभियान: राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बीनागंज में भरे मिठाई दुकानों से मावा और मिठाइयों के सैंपल
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सामग्री विक्रेताओ की निगरानी एवं जांच कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए मिलावट खोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में तहसीलदार चांचौड़ा सुश्री रेणु कांसलीवाल के नेतृत्व में राजस्व पटवारी श्री सतेंद्र सिंह गुर्जर एवं श्री कालूराम बंजारा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रवि शिवहरे एवं श्री नवीन जैन की टीम ने बीनागंज में मिठाई की दुकानों पर जांच कार्यवाही करते हुए जोधपुर मिष्ठान भंडार के कारखाना से मिल्क केक, केसर बर्फी, गुरुकृपा नमकीन एवं मिष्ठान भंडार से मावा एवं मलाई बर्फी, अरविंद स्वीट्स से मावा एवं मावा बर्फी, श्री जोधपुर मिष्ठान भंडार निचला बाजार बीनागंज से बूँदी के लडडू एवं मावा पेड़ा के सैम्पल जाँच हेतु जप्त कर सभी सैम्पल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे जा रहे हैं। कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं निगरानी कर रहे हैं, जिससे त्योहारों पर आमजन को शुद्ध गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। मिलावट के विरूद्ध अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं सैम्पलिंग कार्यवाही निरंतर जारी है।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
Guna, Madhya Pradesh | Oct 31, 2026