खड़गपुर: आईएमए के आह्वान पर सीएचसी खड़गपुर में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा की बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी
हवेली खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आईएमए के आवाहन पर बुधवार को कोलकाता के आर जीकर मेडिकल कॉलेज में पीजी छात्र के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा बंद कर दी। जिससे अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।