खड़गपुर: हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर एसएसबी ने निकाला बाइक रैली,गौशाला मार्केट में नगरके प्रबुद्ध नागरिक और व्यवसायी हुए शामिल
मंगलवार को एसएसबी 16वीं वाहिनी की एफ समवाय हवेली खड़गपुर की ओर से आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बाइक रैली निकाली गई। साथ ही नरेंद्र सिंह महाविद्यालय, कल्याण प्राथमिक विद्यालय मधुबन, मध्य विद्यालय मधुबन दरियापुर, आंबेडकर चौक तथा गौशाला मार्केट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।