खड़गपुर: कृष्णा नगर एवं शठ बिग्घि बाढ़ प्रभावित गांव का एसडीओ ने किया निरीक्षण, जरूरतमंदों के बीच बांटे त्रिपाल
हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के तेलिया डीह पंचायत अंतर्गत कृष्णा नगर एवं मंझगाय पंचायत स्थित शठबिघ्घी बाढ़ प्रभावित गांव का अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन ने सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी अंचल अधिकारी संतोष कुमार सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम साथ साथ चल रही थी।