खड़गपुर: ई-किसान भवन खड़गपुर में बीडीओ की अध्यक्षता में खाद्य विक्रेताओं की हुई बैठक, बीडीओ ने दिए कई निर्देश
खड़गपुर प्रखंड में 10 हजार हेक्टेयर में धान की खेती के लिए किसानों को खाद की कमी व काले बजारी ऐसी समस्याओं से जूझना ना पड़े इसके लिए सोमवार को ई -किसान भवन में प्रखंड के तमाम खाद विक्रेता एवं अधिकारियों की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजित कर कई दिशा निर्देश जारी की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने की ।