खड़गपुर: दुर्गा स्थान गंगटा के समीप ऑटो के आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग हुए घायल, दो को रेफर किया गया
गंगटा जमूई एनएच 333 मुख्य मार्ग के दुर्गा स्थान गंगटा के समीप ऑटो के आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डायल 112 नंबर की पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर लाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर अजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दो लोगों को हायर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।