रेवदर: रेवदर के आवाड़ा मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक फिसलने से युवक शांतिलाल की मौत, ससुराल से घर लौट रहा था
Reodar, Sirohi | Sep 12, 2026 रेवदर उपखंड क्षेत्र के आवाड़ा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए रेवदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।