सरदारपुर: टांडाखेडा मेहगांव में गरीबों के राशन की कालाबाजारी का आरोप, जनपद सदस्य ने SDM से की शिकायत
Sardarpur, Dhar | Sep 19, 2025 ग्राम टांडाखेडा मेहगांव में उचित मुल्य की दुकान से गरीबों के राशन की कालाबाजारी व हड़पने का आरोप जनपद सदस्य ने लगाते हुए सरदारपुर में एसडीएम को लिखित शिकायत की है। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए। आवेदन में जनपद सदस्य ने बताया कि आदिम जाति सेवा सहकारिता मर्यादित जोलाना अंतर्गत शासकिय उचित मूल्य कि दुकान टाण्डाखेडा मेहगांव में संचालित हैं।