सरदारपुर: सरदारपुर विधानसभा में ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस के प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त, सरदारपुर, दसाई व अमझेरा के लिए नियुक्ति
Sardarpur, Dhar | Sep 18, 2025 कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए 'सर्जन अभियान' की शुरुआत की है। इसी क्रम में सरदारपुर विधानसभा के के ब्लॉकों में प्रभारी और सहप्रभारी बनाए गए हैं। इनकी जिम्मेदारी होगी कि वे स्थानीय स्तर पर बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं से संवाद करें और आगामी आंदोलनों की रणनीति तैयार करेंगें।