सीतापुर: राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने सीतापुर दौरे के दौरान जिला कारागार का किया निरीक्षण
जनपद के नगर क्षेत्र में राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी का आज सीतापुर में दौर था। इस दौरान सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों से वार्ता करने के बाद राज्य महिला आयोग सदस्य जिला कारागार में बंद महिला बंदियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला कारागार पहुंच गई। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गौशाला में गायों को चारा खिलाया था।