पचपहाड़: भवानीमंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन
भवानीमंडी में कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 60 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया की अध्यक्षता में नगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।