पचपहाड़: भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर छात्राओं ने समाज सेवा शिविर के अंतर्गत की जल सेवा
भवानीमंडी में राजकीय विद्यालय नारायणखेड़ा के समाज सेवा शिविर के अंतर्गत विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशुल्क जल पिलाया। छात्रा खुशबू और पायल ने बताया कि हम पहली बार रेलवे स्टेशन पर जल पिलाने आए है, प्यासे यात्रियों को पानी पिलाकर हमें बहुत अच्छा लगा, गर्मी के मौसम में जल सेवा से बढ़कर और कोई दूसरा पुण्य का कार्य नहीं है।