पचपहाड़: भवानीमंडी में घर से बिना बताए निकली युवती, उज्जैन से किया दस्तयाब
भवानीमंडी की एक युवती तीन दिन पूर्व ब्यूटी पार्लर पर जाने की बात कह कर अपने घर से निकल गई। जब देर रात तक तलाश करने पर नहीं मिली तो परिजनों ने मामला दर्ज करवाया। हैड कांस्टेबल देवीलाल ने बताया कि लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमे बताया कि उनकी पुत्री दोपहर 3 बजे पार्लर पर जाने की बात कह कर निकली थी। उन्होंने उसके उज्जैन जाने का अंदेशा जताया था।