पचपहाड़: गंगपुरा का खेड़ा गांव में खेत पर सो रहे व्यक्ति की हुई मौत, करवाया पोस्टमार्टम
गंगपुरा का खेड़ा मे खेत पर सो रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामचंद्र मेहर भवानीमंडी निवासी मनोज मीणा के खेत पर मजदूरी करता है, जहां वह काम निपटाकर सोया था, जहां वह मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर संदिग्ध मौत का प्रकरण दर्ज कर लिया है