पचपहाड़: ग्राम पंचायत आंवली में गहराया जल संकट, कुओं का जलस्तर घटने से ग्रामीण परेशान
ग्राम पंचायत आंवली में गहराया जल संकट। भीषण गर्मी से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कुओं तथा हेड पंप का जलस्तर काफी गिरा है, जिसके चलते ग्राम पंचायतों में जलसंकट गहरा गया है। कुएं का जलस्तर घटने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीचोबीच सरकारी कुएं में एक दर्जन से अधिक मोटर डाली हुई है लेकिन कुएं का जलस्तर कम है।