पचपहाड़: भवानीमंडी में पुलिस ने अवैध धारदार हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
भवानीमंडी पुलिस ने अवैध धारदार हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रमेशचंद मीणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध कार्यों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान युवक शाहरुख के कब्जे से अवैध धारदार हथियार जप्त कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया।