गरोठ: बस स्टैंड के पास सट्टा लिखता युवक पुलिस द्वारा गिरफ्तार, ₹530 नकद ज़ब्त
अवैध सट्टा कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गरोठ पुलिस ने एक सटोरिए को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड स्थित पेशाबघर के पास एक व्यक्ति सट्टा अंक लिखकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की