आबू रोड: आबूरोड रेलवे स्टेशन पर ट्रैक आधुनिकीकरण का कार्य शुरू, प्लेटफॉर्म नंबर-1 बंद, काम करीब डेढ़ महीने चलेगा
आबूरोड रेलवे स्टेशन पर ट्रैक आधुनिकीकरण का काम शुरू होने के साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर-1 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। रेलवे की ओर से प्लेटफॉर्म नंबर-1 की लाइन को बैलास्ट-लेस ट्रैक में बदलने का काम किया जा रहा है। मौके पर ट्रैक के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार काम करीब डेढ़ महीने तक चलने की संभावना है