रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में प्रेम प्रसंग से जुड़ा हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक होटल के कमरा नंबर 401 में युवक और युवती के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया और बाद में खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
युवती की पहचान रिमान मांडवी, निवासी मोहला-मानपुर के रूप में हुई है, जबकि युवक की पहचान किशन लाल भारद्वाज के रूप में बताई जा रही है। युवक का फिलहाल इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
( Raipur News , Murder , Boyfriend , Girlfriend Murder , Varanasi )