शिवहर: चैती दुर्गा पूजा, छठ और रमजान को लेकर नगर थाना शिवहर में जनप्रतिनिधियों के साथ की गयी शांति समिति की बैठक
नगर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह और सदर सीओ अनामिका कुमारी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ आगामी पर्व चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ और रमजान पर्व को लेकर शांति समिति का बैठक किया गया है. सभी लोगों से अपील की गई है कि अभी आदर्श आचार संहिता भी लगा हुआ है. सभी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।