शिवहर: चैती छठ पर्व को लेकर शिवहर में नगर परिषद के सभी छठ घाटों को 10 अप्रैल तक सफाई कार्य पूरा करने का दिया गया निर्देश
नगर परिषद के नगर कार्यपालक पदाधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि महापर्व चैती छठ को लेकर नगर परिषद के तरफ से तैयारी शुरू कर दी गयी है. उन्होंने सफाई कर्मी को निर्देश दी है कि 10 अप्रैल तक नगर परिषद क्षेत्र के सभी छठ घाट की सफाई कार्य पूरा किया जाए. सफाई कार्य पूरा करने के बाद लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाए. बताया कि सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे।