शिवहर: बरसात से पूर्व नगर परिषद के सभी 26 वार्डों में नाला सफाई का कार्य पूरा करने का नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने दिया निर्देश
नगर परिषद के नगर कार्यपालक पदाधिकारी बबलु कुमार ने सफाई कर्मियो को निर्देश दिया है कि अब बरसात का समय शुरू हो रहा है. बरसात शुरू होने से पहले नगर परिषद क्षेत्र के सभी 26 वार्ड का नाला सफाई का कार्य पूरा किया जाए. ताकि बरसात के दिनों में जल जमाव की समस्या उतपन्न नही हो. उन्होंने एक सप्ताह के अंदर सभी नाला का सफाई का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।