शिवहर: महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर भेजा जेल
एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी विनोद पासवान को गिरफ्तार कर जेल दिया है. महिला थाना अध्यक्ष कोमल रानी ने बताई है कि दो दिन पूर्व तरियानी थाना क्षेत्र के एक गाँव मे 6 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद वो फरार हो गया था जहां पुलिस ने मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।