शिवहर: एसपी कार्यालय शिवहर में एसपी अनंत कुमार राय ने सभी थाना अध्यक्षों के साथ की क्राइम मीटिंग, दिए कई दिशा निर्देश
एसपी अनंत कुमार राय ने सभी थाना अध्यक्षों को क्राइम मीटिंग में निर्देश देते हुए कहा कि लंबित पड़े मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करें। आगामी चैत्री दुर्गा पूजा, छठ व रमजान पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करें। रात्रि गश्त में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं व फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने के भी निर्देश दिए हैं।