दमोह: शिवाजी स्कूल के पास नाले में फंसा ट्रक का पहिया, यातायात बाधित; क्रेन बुलाई गई, घटिया निर्माण के आरोप लगे
Damoh, Damoh | Jul 21, 2026 दमोह शहर की इंदिरा कॉलोनी स्थित शिवाजी स्कूल के सामने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक ट्रक का पहिया सड़क किनारे नाले में धंस गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया। चालक और परिचालक समय रहते ट्रक से उतर गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर ट्रक निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पहले भी ऐसे हादसे हो चुके है।