मनोहरथाना: मनोहर थाना लोधा समाज छात्रावास में युवा आधारित कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित, 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मनोहरथाना खंड द्वारा आयोजित युवा आधारित कार्यक्रम की श्रृंखला में लोधा समाज छात्रावास मनोहरथाना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संघ के विभाग कार्यवाह राधेश्याम पारेता रहे।शिविर में झालावाड़ मेडिकल कॉलेजटीम एवं रुधिरा ब्लड बैंक झालावाड़ द्वारा कुल 42 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया।