सुल्तानपुर: बहमरपुर में CRPF के रिटायर्ड दरोगा का भाई हुआ गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर कांवड़ियों को लेकर की थी अशोभनीय टिप्पणी
कुड़वार थानाक्षेत्र के बहमरपुर का रहने वाला इरशाद खान ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश अपनी पोस्ट से की। उसने सोशल मीडिया की फेसबुक साइट पर कावड़ियों को लेकर अभद्र टिपण्णी की। जिससे सामाजिक वैमन्यता छिन्न भिन्न हुई। उसको लेकर हिंदूवादी संगठन के शैलेन्द्र शर्मा आदि ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।