सुल्तानपुर: कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट के सामने फूंका अनुराग ठाकुर का प्रतीकात्मक पुतला, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मंगलवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने गालियां दी, ऐसा कांग्रेसियों का आरोप है। जिसको लेकर बुधवार को सुल्तानपुर में कांग्रेसियों में उबाल देखने को मिला। कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका और एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा है।